अपंजीकृत क्लीनिक संचालक के विरुद्ध थाना जैथरा में बुधवार को एफआईआर दर्ज हुई

एटा,जैथरा। नगर के अपंजीकृत क्लीनिक संचालक के विरुद्ध थाना जैथरा में बुधवार को एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर के लिए बुधवार को गढिया अहिरान के जनवेश पुत्र पुष्पेन्द्र ने तहरीर दी।

तहरीर में गढिया अहिरान के जनवेश ने बताया है कि वह तीन दिसंबर को बुखार पीड़ित गर्भवती पत्नी रीतू को अपंजीकृत क्लीनिक संचालक भमौरा निवासी रामनरेश पुत्र तालेवर सिंह के यहां ले गया। संचालक ने अपने मेडिकल स्टोर से ही दवाई मंगाई थी। गलत उपचार से उसकी पत्नी की रोशनी चली गई और गर्भपात हो गया। गंभीर हालत में उसको फर्रुखाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी जान बच सकी। तहरीर पर थाना में अपंजीकृत के विरुद्ध अभियोग दर्ज हो गया है। थानाध्यक्ष रामेन्द्र शुक्ला ने बताया कि बुधवार को अपंजीकृत क्लीनिक संचालक के विरुद्ध आई तहरीर पर अभियोग दर्ज किया गया है। अभियोग दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इससे पूर्व तहरीर देन वाले मरीज का इलाज कराते रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks