अलीगंज-जैथरा में एक-एक अपंजीकृत क्लीनिक सील, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। अपंजीकृतों के विरुद्ध निरंतर स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्रवाई चल रही है। बुधवार को एसीएमओ डा. राममोहन तिवारी ने अलीगंज और जैथरा में एक-एक अपंजीकृत क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की है।
एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी ने बताया कि बुधवार को अलीगंज में बंगाली डॉ. विश्वास के क्लीनिक को सील किया गया है। एसीएमओ ने बताया कि ब्लॉक के गांव गलारपुर निवासी मोहित यादव पुत्र देशराज सिंह को आठ माह पूर्व पाइल्स की शिकायत हुई। वह मातादीन चौराहा स्थित बंगाली क्लीनिक पर गए। जहां पर मौजूद झोलाछाप एसडी विश्वास ने पाइल्स का ऑपरेशन करने के बाद दवाएं देकर भेज दिया। ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद ऑपरेशन वाले स्थान पर पश आने लगा। जब इस समस्या को लेकर वह क्लीनिक पर गया। डाक्टर ने यह कहकर टहला दिया कि दवा खाओ सही हो जाएगा। मोहित को अधिक परेशानी होने पर जब आगरा दिखाया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन वाले स्थान पर इंफेक्शन होना बताया। पीडित ने मामले की शिकायत डीएम से की। शिकायत के आधा पर बुधवार को क्लीनिक सील कर दिया है।
एसीएमओ ने बताया कि जैथरा में भी डा. मनोज निवासी नेहरू विद्यालय के सामने क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की है।