
सिंदरी (घनबाद):-12अप्रैल ।कल दिनांक 11/4/2023 को राँची सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हेमन्त सरकार की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर आज दिनांक 12/4/2023 को सिन्दरी नगर भाजपा ने भी काला दिवस मनाया और रोडाबाँध अम्बेडकर चौक पर हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया ।
नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्तागण एफ सी आई गेट से जुलूस के रूप में रोडाबाँध चौक आए औऱ हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किए ।
इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकास बाउरी,जिलाकार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी, ब्रिजेश सिंह,सुमन चौधरी, नगर उपाध्यक्ष गणपति बाउरी,मनीष सिन्हा,संजय महतो,अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रदीप हाँड़ी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुशांत महतो,गोपी पाल,सुनील शर्मा,शिवप्रकाश, सुभाष सिंह,गणेश सिंह,जगदीश बाउरी रश्मि कांत सिंह इत्यादि अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे ।