
सिंदरी (घनबाद):-12अप्रैल । सिंदरी बी आई टी के सेवानिवृत्ति प्राध्यापक डॉ कृष्णामुरारी का विदाई समारोह असैनिक अभियंत्रणा विभाग, बी० आई० टी० सिंदरी के सभागृह में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित निदेशक डॉ डी० के॰ सिंह ने माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विक्रमा पांडेय ने अंगवस्त्र, विभागाध्यक्ष डॉ जीतू कुजूर ने बुके, डॉ रण विजय सिंह द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए मोमेंटो प्रदान किया। विभाग के अन्य सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अपनी श्रद्धा से उनकी सेवा और कुशल व्यवहार के लिए अपना उद्ग़ार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ कृष्णा मुरारी ने बी० आई० टी० सिंदरी में व्यतीत किए हुए समय की चर्चा करते हुए अपना अनुभव साँझा किया। डॉ माया राज नारायण राय ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो० प्रशांत रंजन मालवीय एवं विभाग के स्नातक के विद्यार्थियों ने किया।