
शहर से दो बाइक जैथरा से वेन चोरी
एटा। शहर से दो और बाइक और जैथरा से वैन चोरी हो गई। अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली नगर के कृष्णानगर निवासी अनिल कुमार ने रिपोर्ट कराई कि 10 अप्रैल को कैलाश मंदिर आए थे। वहीं से चोर बाइक ले गए। मोहल्ला कटरा निवासी राहुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अप्रैल को कचहरी रोड़ से चोर बाइक ले गए। थाना जैथरा के गांव गांगूपुरा निवासी मनोज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अप्रैल को घर के सामने खड़ी वैन चोरों ने उड़ा दी।