अक्रूरजी महाराज की जयंती मनाई

अक्रूरजी महाराज की जयंती मनाई

कासगंज। मोहल्ला जयजय राम में श्री बारहसैनी सभा द्वारा अक्रूरजी महाराज की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। अकूरजी महाराज मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। पदाधिकारियों ने इस मौके पर केक भी काटा। जयंती में अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय उर्फ टिल्लू, महामंत्री राहुल वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष विवेक राजा, अनुराम वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, सीए प्रेरित आकाश, अरविंद, राजीव, नितिन, अमित, फूलचंद्र, राजाबाबू, संजीव, अमन, उमंग, दीपक आदि मौजूद थे।
दो आरोपी गिरफ्तार, असलहा बरामद

कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से तमंचा व कारतूस समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने जाहिद उर्फ मीनू निवासी आवास विकास कालोनी को बाईपास मोड़ कैनाल रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस मिले हैं। इसके अलावा खालिद प्निवासी मोहल्ला खैरू गंजडुंडवारा को कादरगंज रोड स्थित प्रवेश द्वार से तमंचा व दो कारतूस समेत गिरफ्तार किया।
हत्या के मामले में वांछित गिरफ्तार

कासगंज। सहावर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। सहावर पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में वांछित रामचंद्र यादव पुत्र वीरपाल निवासी नगला खंगार सहावर को पुलिस ने कस्बा सहावर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष बने पंकज

सहावर। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान परशुराम की प्रतिमा माता गमा देवी धाम में स्थापित की जाएगी। आयोजन भव्य रूप से कराने के लिए बैठक कर समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पंकज मिश्रा बनाए गए। कोषाध्यक्ष अंकुर शर्मा मोनू पांडे, महामंत्री विपिन दीक्षित बनाए गए। इस दौरान राजेंद्र शर्मा, रविकांत शास्त्रत्त्ी, राजीव मिश्रा, अनिल शर्मा, आलोक शर्मा, मनोज भारद्वाज, जुगनू शर्मा मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks