नामांकन स्थलों पर बैरीकेडिंग, संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

नामांकन स्थलों पर बैरीकेडिंग, संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

कासगंज, । नगर निकाय चुनाव के लेकर पुलिस-प्रशासन ने नामांकन स्थलों व संवेदनशील पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्थ करनी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को डीएम और एसपी ने तीन नामांकन स्थलों व पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं जल्द ही पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम हर्षिता माथुर, एसपी सौरभ दीक्षित ने अपने अधीनस्थों के साथ कासगंज, सहावर, पटियाली पहुंचकर कासगंज के नामांकन स्थल श्रीगणेश इंटर कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां एसडीएम कासगंज पंकज कुमार, सीओ, तहसीलदार, ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि नगरीय निकाय कासगंज, सोरों और बिलराम की नामांकन प्रक्रिया श्रीगणेश इंटर कालेज कासगंज में होना है। 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 25 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा तथा 27 अप्रैल को नाम वापिसी एवं 28 अप्रैल को प्रतीक आवंटन होना है। समय से सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं बैरीकेडिंग आदि करा ली जाए। इसके बाद संवेदनशील पोलिंग बूथ आजाद गांधी इंटर कालेज पहुंच व्यवस्थाओं को चेक किया। डीएम ने कहा कि 11 मई को होने वाले मतदान से पूर्व संवेदनशील बूथों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

यह सुविधाएं रखने को कहा मतदाताओं के लिए सभी मूलभूत आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कर लिया जाए। समस्त पोलिंग बूथों पर पेयजल, प्रकाश, फर्नीचर, शौचालय, रैंप, पोलिंग बूथ तक आने जाने का रास्ता, सुरक्षा व्यवस्थायें दुरुस्त रहनी चाहिए। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए।

पटियाली-सहावर की व्यवस्थाएं जल्द होंगी पूर्ण

डीएम व एसपी ने एसडीएम सहावर रितु सिरोही एवं तहसीलदार के साथ तहसील सहावर परिसर में बनाये गये नामांकन स्थल एवं क्षेत्र के संवेदनशील पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नगरीय निकाय सहावर एवं अमांपुर क्षेत्र की नामांकन प्रक्रिया तहसील सहावर परिसर में होनी है। पटियाली के श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कालेज पटियाली में बनाये गये नामांकन स्थल पहुंच कर व्यवस्थाओं को परखा। यहां नगरीय निकाय क्षेत्र पटियाली, गंजडुण्डवारा, सिढ़पुरा, भरगैन व मोहनपुर की नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायेगी। संवेदनशील पोलिंग बूथ अमीर खुसरो स्कूल गंजडुंडवारा का निरीक्षण किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks