
दवा विक्रेता ने एक्सपायरी डेट कीदवाएं खुले में फेंक दिया
जैथरा (एटा) । नगर स्थित
बारहद्वारी मंदिर के पास
सोमवार को रात एक दवा
विक्रेता ने एक्सपायरी डेट की
दवाएं खुले में फेंक दिया। इसमें
सैकड़ों की संख्या में मल्टी
विटामिन सीरप, न्यूरोबैक्स
आदि दवाएं शामिल थीं।
मंगलवार सुबह पंचायत के कर्मचारियों ने
सफाई के दौरान इन दवाओं को
नहीं हटाया। इसके बाद तरह-
तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।
लोगों का कहना था कि यदि
कोई बच्चा आदि अनजाने में
इन दवाओं का इस्तेमाल कर
लेता तो उसको नुकसान पहुंच
सकता है। दोपहर के समय
एक अन्य दवा विक्रेता ने इन
दवाओं को भरवा लिया।
औषधि निरीक्षक दीपक कुमार
ने बताया कि किसी तरह की दवा को सड़क पर फेंकना गलत है। उसे शहर से दूर कहींडंप करा देना चाहिए।