जनपद हमीरपुर के किसानों की आत्महत्या से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ रु मुआवजे की मांग की

एटा कचहरी स्थिति धरना स्थल सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं सहित आक्रोषित किसानों ने प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से उठाया उक्त पंचायत के माध्यम से तय किया गया कि गेहूं कटाई इत्यादि कार्यों में किसान, मजदूर, नौजवानो की व्यस्तता को देखते हुए संगठन की आगामी 01 महीने तक की सभी मासिक बैठकों को स्थगित किया जाता है और संगठन की कोर कमेटी की सहमति से आगामी रणनीति तैयार कर किसान मजदूर नौजवानों को अवगत कराया जाएगा तथा संगठन का देश के अन्य प्रदेशो में विस्तार करने हेतु रणनीति तैयार कर संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सोपी गई तथा प्रदर्शन के अंत में महामहिम राज्यपाल महोदया एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर एटा के माध्यम से भेजा गया उक्त प्रदर्शन के माध्यम से निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से उठाया गया
01 :- जनपद हमीरपुर के किसानों ने अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों में घाटे की वजह से आत्महत्या कर ली है दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा तत्काल पंजीकृत कराया जाए।
02 :- जनपद हमीरपुर के मृतक किसानों के परिजनों को सरकार द्वारा एक एक करोड़ रु0 का मुआवजा तत्काल दिलाया जाए।
03 :- सभी राजनेताओं एवं अधिकारियों / कर्मचारियों की तनखा एवं भत्ते आधे किए जाए एवं बचे हुए बजट से प्रदेश एवं देश का विकास कराया जाए।
04 :- प्रदेश के प्रत्येक गेहूं क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया जाए एवं गेंहू विक्री करने पहुंच रहे किसानों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और कांटो पर होने वाली लूट से किसानों को बचाया जाए।
05 :- प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में बने हुए तालाबों में तत्काल प्रभाव से पानी भरवाया जाए जिससे पशु – पक्षियों को पीने के लिए पानी मिल सके एवं वाटर लेवल रिचार्ज हो सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह बर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठा0 अनिल सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, संरक्षक जदुवीर सिंह, भगवान सिंह वर्मा, नन्नू सिंह वर्मा, उदयवीर सिंह, गीतम सिंह वर्मा, देवेंद्र राजपूत, रवी चौधरी, शिव शंकर फौजी, रामनरेश सिंह, जिला प्रभारी दुर्गेश कुमार, मोहित कुमार, सौरव यादव, प्रवेंद्र कुमार, चंद्रपाल सिंह वर्मा, प्रवेश राजपूत सहित आदि लोग उपस्थित रहे।