बिना तलाक कराएं महिला की दूसरी जगह पर शादी करा दी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – बिना तलाक कराएं महिला की दूसरी जगह पर शादी करा दी। जानकारी होन के बाद पति ने विरोध किया। जेवरात, रूपये मांगे। आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। थाना सिढ़पुरा के गांव दामरी निवासी सिंटू यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो साल पहले पीड़ित की शादी शशि निवासी खेतूपुरा थाना जैथरा के साथ हुई थी। चाचा प्रमोद ने पत्नी की शादी 23 मार्च को उसके भाई, मां के सामने लाखापुर बागवाला के एक युवक के साथ कर दी है। जानकारी होने के बाद मां, रिश्तेदार के साथ ससुराल पहुंचा। एक लाख रूपये, जेवरात वापस मांगे। आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि बिना तलाक कराएं पत्नी की शादी दूसरी जगह पर कर दी है। जैथरा पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अतिरिक्त दहेज़ न दिया, तो रिश्ता तोड़ दिया
एटा, । शादी से पहले लाखों रूपये खर्च करने के बाद लड़का पक्ष ने कार की मांग कर दी। असमर्थता जताने पर उन्होंने शादी का रिश्ता तोड़ दिया और रूपये भी वापस नहीं कर रहे है। छह आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना नयागांव के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी की शादी उदयकांत निवासी वारानगर थाना थरा चीथरा थाना अमांपुर कासगंज के साथ तय की थी। 16 फरवरी को बेटी की सगाई हुई थी। शादी तय करते हुए डेढ़ लाख नकद, चेन तथा सभी रिश्तेदारों को रूपये, सामान दिया था। इतना ही नहीं पांच लाख नकद सामान खरीदने के लिए दिया था। तीन मई की शादी निकली थी, जिसकी पीली चिठ्ठी भी भिजवाई थी। शादी से पहले सात लाख रूपये खर्च दिए थे।
इसके बाद लड़का पक्ष ने कार की मांग कर दी। मना किया तो आरोपियों ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित की शादी की तैयारी धरी की धरी रह गई है। रिश्तेदारों के जरिए काफी मनाने का प्रयास भी किया। आरोपी नहीं माने है। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई ।