हाथरस में तीन हादसों में सात की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

हाथरस में तीन हादसों में सात की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

हाथरस, । जनपद में बुधवार रात और गुरुवार सुबह तीन अलग अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसों में सात लोगों की मौत होने से परिवारों में कोहराम मच गया।

खौड़ा हजारी निवासी संतोष कुमार पुत्र नन्नूमल बुधवार की शाम को अपने भाइयों व परिवार के लोगों के साथ अपनी पुत्री के जेठ की शादी में शामिल होने के लिए एटा के गांव मलिया नगरा गए थे। बारात में शामिल होने के बाद परिवार के लोग कार से वापस लौट रहे थे। तभी एटा मार्ग पर ही गांव भिसी मिर्जापुर पर कार अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में 58 वर्षीय संतोष पुत्र नन्नूमल और 13 वर्षीय भतीजे मोहित पुत्र बनवारी लाल की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य राजेश पुत्र किशन, हरि पुत्र ध्रुव सिंह निवासीगण नाई का नगला, द्वारिका प्रसाद व बनवारी लाल पुत्रगण नन्नूमल निवासी खौड़ा हजारी व कार चालक राजू पुत्र पन्नालाल निवासी बालापट्टी को अलीगढ़ मेडिकल कालेज भेज दिया। मंडिकल में मृतक संतोष के भाई मनतोष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, सादाबाद के गांव गुरसौटी सिद्वार्थ नगर निवासी 78 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक शिवचरन निमेश पुत्र करन सिंह और 28 वर्षीय बंटी पुत्र छत्रपाल बधूरी आगरा अलीगढ़ हाइवे पर गुरुवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे कुरसंडा रोड पर पोप सिंह पुत्र वीरपाल निवासी चौगांव एत्मादपुर से बाइक खड़ी करके बातचीत कर रहे थे। तभी आगरा की ओर से आते कंटेनर ने तीनों को टक्कर मार दी। शिवचरन निमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेष दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार की रात को कस्बा सादाबाद के प्रकाश नगर निवासी प्रवीण कुमार कौशिक पुत्र ओम प्रकाश शर्मा बाइक द्वारा बाजार से घर वापस लौट रहा था। तभी राया रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks