बजट से पूर्ण होने वाली पेयजल योजना का वर्चुअल शिलान्यास किया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कस्बा अलीगंज एवं जैथरा में शुरू होने वाली पेयजल योजनाओं के अलावा शहर की सीवरेज योजना फेज-2 का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण एनआईसी सेंटर के अलावा जिले की नगर पालिका नगर पंचायतों में किया गया। शहर के सीवर के लिए करीब 54 करोड़ और अलीगंज-जैथरा में करीब 56 करोड़ से पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सीवरेज योजना फेज-2 के तहत 53 करोड 96 लाख की लागत से शहर में बनाई गई 50 किमी लंबी सीवर लाइन के साथ 3624 सीवर ग्रह संयोजन का बटन दवाकर लोकार्पण किया। इस दौरान कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सीवर लाभार्थियों को जल निगम एई रवेंद्र कुमार ने योजना की भरपूर जानकारी दी।
अलीगंज के 7156 घरों के लिए पेयजल योजना अलीगंज नगर पालिका के तहत आने वाले 7156 घरों को पेयजल योजना का लाभ दिया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर अलीगंज पेयजल योजना का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण पालिका सभागार में दिखाया गया। नगर पालिका क्षेत्र 39 करोड़ 19 लाख के बजट से 11 नलकूप के अलावा 13 सौ और 11 सौ किलो लीटर के दो ओवरहैड टैंक बनाए जाएगे। वही पांच सौ किलो लीटर के एक ओवरहैड टैंक की मरम्मत होगी। इसके साथ ही 300 सौ और 250 किलो लीटर के दो भूमिगत जलाशय बनाए जाएगे। इतना ही नहीं घरों तक जलापूर्ति पहुंचाने के लिए 52.5 किमी लंबी मुख्य पाइन लाइन डाली जाएगी। वहीं कस्बा में 7156 घरों को पेयजल कनेक्शनों से जोड़ा जाएगा। सभी नलकूप और ओवरहैड टैंक कप्यूटरीकृत प्रणाली पर कार्य करेगे। जलापूर्ति निशुल्क दी जाएगी। इस दौरान जल निगम एई मोहम्मद खालिद एवं नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।
जैथरा में 3268 घरों को मिलेगा योजना का लाभ
जैथरा। सीएम ने अमृत 2.0 योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में 17 करोड़ 83 लाख के बजट से पूर्ण होने वाली पेयजल योजना का वर्चुअल शिलान्यास किया। नगर पंचायत क्षेत्र में 21.52 किमी लंबी पेयजल पाइप लाइन बिछाए जाने के साथ चार नलकूप, 13 सौ किलो लीटर का एक ओवरहैड टैंक, 300 किलो लीटर का एक भूमिगत जलाशय बनाया जाएगा। वहीं 3268 घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। सभी नलकूप और ओवर हैड टैंक कंप्यूटरीकृत प्रणाली पर कार्य करेगे। जलापूर्ति निशुल्क दी जाएगी। वर्चुअल शिलान्यास के दौरान नगर पंचायत कार्यालय पर एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जल निगम जेई राजेश कुमार, पूर्व चेयरमैन विजेंद्र सिंह चौहान, ईओ रमेश शाह, लिपिक प्रहलाद सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मी मौजूद रहे।