सरकार की नई गाइडलाइन- सट्टेबाजी और दांव लगाने वाले ऑनलाइन गेम बैन होंगे

सरकार की नई गाइडलाइन- सट्टेबाजी और दांव लगाने वाले ऑनलाइन गेम बैन होंगे, कहा- ऐसे विज्ञापन न दिखाए मीडिया

टीम बनाओ, इनाम पाओ, दांव लगाओ किस्मत बदलो. इस तरह के लुभावने विज्ञापनों के जरिए दांव लगाकर पैसे कमाने का सपना दिखाने वाले ऑनलाइन गेम बंद किए जाएंगे. केंद्र सरकार ने आज इस बारे में एडवाइजरी जारी की है.

सरकार ने कहा कि ऑनलाइन गेम की सेल्फ रेगुलेटरी संगठन की तरफ से जांच की जाएगी. नियमों पर खरा उतरने पर ही ऑनलाइन गेम को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चलाने की परमिशन दी जाएगी. इसके साथ ही मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट ने कहा कि मीडिया प्लेटफॉर्म भी सट्टेबाजी के विज्ञापन चलाने से बचें. एडवाइजरी नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आईटी राज्य मंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि ऑनलाइन गेम की सेल्फ रेगुलेटरी संगठन की तरफ से जांच की जाएगी. एसे ऑनलाइन गेम्स को ही मंजूरी दी जाएगी, जिनमें किसी प्रकार के दांव या बाजी लगाने का काम न हो रहा हो.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks