संस्थान के छात्रों ने गेट 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया

धनबाद
सिंदरी (घनबाद):-3अप्रैल। बी.आई.टी. सिंदरी के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि संस्थान के छात्रों ने गेट 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है। खनन अभियंत्रण विभाग के सौरभ कुमार शर्मा ए.आई.आर. 17, शिखर अपूर्व ए.आई.आर. 25, प्रियांशु सिंह, अमन कुमार दुबे, इमरान अंसारी, सौमोदीप बनर्जी, मनन संघाई, रोमी कुमार आदि ने 200 के अंदर रैंक हासिल किया। इनके अलावा पवन कुमार आशीष
ऋषभ सिंह, लोकेश कुमार कश्यप, आशीष कुमार, नदीम रहमान आलम, शिव प्रसाद साव, हरीश कुमार महतो, विशाल कुमार, कुमार अनमोल, संदीप ओराओं, दीपक कुमार सिंह, राजू मंडल, विकास कुमार, बिनीत कुमार झा, मंजीत कुमार दुबे, दीपक कुमार मेहता, अपूर्व, आशीष परमार, नितीश कुमार केसरी, शुभम राज ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इन सभी सफल छात्रों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर पूरी लगन से कोई भी काम किया जाए तो मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान हो जाता है।

निदेशक डॉ. डी.के. सिंह ने छात्रों की सराहना की और अन्य छात्रों को उन छात्रों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। खनन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पी.के. सिंह सबके प्रदर्शन से बहुत खुश हुए। मीडिया के साथ इस खबर को साझा करते हुए गेट फ़ोरम के प्रभारी सह असैनिक अभियंत्रण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बी.डी. यादव छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की।

संस्थान के छात्रों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन संस्थान के लिए एक गर्व क्षण है। यह छात्र न केवल अपने अभियान में सफल हुए हैं, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं। इस सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, उनकी दृढ़ता, उनकी लगन को जाता है।

छात्रों द्वारा गेट फ़ोरम के क्लासेज़ की भी सराहना की गई। गेट फ़ोरम की मेहनत, डॉ. बी.डी. यादव एवं खनन अभियंत्रण के विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन से आए इस अभूतपूर्व परिणाम के लिए दोनों की प्रशंसा की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks