श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार भगवतीगंज के तत्वाधान में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई

श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार भगवतीगंज के तत्वाधान में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई

बालाजी महोत्सव पर निकली निशान शोभायात्रा श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

बलरामपुर । जिले के भगवतीगंज नगर मे बालाजी परिवार के तत्वावधान में श्री मेंहदीपुर बालाजी का पांचवा महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई चन्द्र प्रकाश राइस मिल से प्रारम्भ होकर भगवतीगंज के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन:राइस मिल पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुई यात्रा में 301 निशान लेकर महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालुगण खूब थिरके मुख्य अतिथि गेल्हापुर उदासीन संगत आश्रम महंत बृजानंद महाराज,व पंडित जय नारायण,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव के पुत्र राकेश यादव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद बलरामपुर के प्रभारी प्रमोद चौधरी,भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिला अध्यक्ष वैश्य समाज जनपद बलरामपुर,विजय गुप्ता संजय शर्मा,कृष्ण गोपाल गुप्ता आदि लोगों ने बालाजी महराज की विधिवत पूजन अर्चन के बाद महाआरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया शोभा यात्रा चन्द्रप्रकाश राइस मिल परिसर से प्रारम्भ होकर भगवतीगंज चौराहा श्री रामजानकी मंदिर ठाकुरद्वारा हमीरवासिया सदन,गौशाला रोड सुआंव पुल,भगवतीगंज चौराहा से होते हुए राइस मिल आकर समाप्त हुई बालाजी परिवार की ओर से राम-लक्ष्मण,सीता व हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई थी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राम दरबार की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए,भगवती के नगर में कई जगह लोगों ने मीठा पानी कोल्ड ड्रिंक भक्त लोगों को वितरित किया,बालाजी परिवार के सोनू कसौंधन व अनूप गुप्ता कमलापुरी गोलू ने बताया कि श्री मेंहदीपुर बालाजी महराज का पाचवा महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है रविवार को 301 निशान शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए मंगलवार को हवन पूजन के साथ पाठ समाप्त होगा देर शाम आयोजित जागरण कार्यक्रम में बाहर से कलाकार तरुण सागर दिल्ली कोई देखें या ना देखें बाबा देख रहा है,भजन गायक कुमार कौशिक गोरखपुर,भजन गायिका माही पोडवाल नानपारा,भजन गायक रमन गुप्ता बहराइच व कई भजन गायक बालाजी के भजनों पर व झांकी की प्रस्तुती देंगे इसी के साथ ही विशाल भंडारे का प्रभु की इच्छा तक आयोजन किया गया है शोभा यात्रा कार्यक्रम में श्री बालाजी परिवार भगवतीगंज बलरामपुर के सदस्य प्रमोद गुप्ता,सुनील कुमार गुप्ता,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर,पंकज गुप्ता,बद्री साहू,प्रशांत गुप्ता,राज कुमार गुप्ता,शिवम गुप्ता शान लक्की कमलापुरी,संतोष गुप्ता संजय मिश्रा,विनोद गुप्ता,रोहित गुप्ता,शशिकांत प्रधान,शांति भूषण प्रधान,प्रवीण गुप्ता,ज्ञान प्रकाश गुप्ता,राजू मौर्या,अजय अग्रवाल,लल्लन चौरसिया व प्रवीण सिंह बिल्लू,शिवाजी रघुनाथ अग्रवाल,संजय मोदी व सविता सिह,मीरा सिंह,गुड़िया गुप्ता,कंचन गुप्ता,ज्योतना शुक्ला पिंकी,कुसुम शुवला,अर्चना सिंह सरिता शुक्ला,मीना सोनकर, कोमल सिह,पूर्णिमा श्रीवास्तव सरिता सिंह प्रतिभा श्रीवास्तव निधि सिह,व श्री बालाजी परिवार के सदस्य गण व तमाम भक्त कई हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks