एटा ब्रेकिंग…
एटा में सड़क पर बने दो बड़े गड्डे हादसों को दे रहे हैं बुलावा, नूहखेड़ा-जलेसर मार्ग में बने हुए है ये विशाल गड्डे,

एटा – उत्तरप्रदेश की योगी सरकार द्वारा सड़को को गढ्ढा मुक्त किये जाने को लेकर किये गए दावे कितने सच हैं इसकी बानिगी है एटा-जलेसर,निधौलीकलां मार्ग,इस मार्ग पर नूहखास व रेजुआ के बीच दो पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से सड़क के बीचोबीच दो बड़े गढ्ढे बने हुए है राहगीरों की मौत की वजह, कस्बा नूहखास में कई सालों से एक विशाल गहरा गड्ढा बना हुआ है,जहां आये दिन इस गढ्ढे में बाइक, कार,थ्रीव्हीलर आदि वाहनों का गिर जाना बदस्तूर जारी है, लेकिन पुलिया में नये पाइप पड़वाकर इस गड्ढे को सही कराने की जहमत आज तक किसी ने भी नही उठायी है। वही इस मार्ग का हाइवे बनना प्रस्तावित हो जाने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा जिले के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसकी जिम्मेदारी एक दूसरे पर डाल रहे हैं, करीब एक माह पूर्व ऐसा ही एक अन्य गढ्ढा गांव रेजुआ में भी इसी सड़क के बीचोबीच हो गया है इसे भी किसी जिम्मेदार ने सही,कराना उचित नही समझा है, गांव नूहखास के पूर्व प्रधान विनोद यादव ने बताया कि यह गड्ढे पुलिया के पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से हो गए हैं संबंधित विभाग द्वारा टूटे हुए पाइपों को निकालकर नए पाइपों को नहीं डलबाया गया है जिससे यह गड्ढे दिन प्रति दिन बड़े होते जा रहे हैं जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है,वही गांव रेजुआ के बागीश यादव ने बताया कि उनके गांव में भी सड़क के बीचो बीच पुलिया का पाइप टूट जाने की वजह से एक बड़ा गड्ढा हो गया है, सड़क के ठीक बीचोबीच बना यह गड्ढा किसी भी समय बड़े हादसे को जन्म दे सकता है, उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।