02/04/23 को भगवान महावीर त्रयोदशी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

वाराणसी वर्तमान शासन नायक अहिंसा के प्रमुख ध्वजवाहक पंचशील सिद्धांत के प्रवर्तक एंव जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर का 2622 वां त्रयोदशी महोत्सव श्री दिगम्बर जैन समाज काशी के तत्वावधान में सोमवार 03/04/2023 को भव्य रूप से मनाया जायेगा। प्रातः 8:30 बजे भगवान महावीर जन्म कल्याणक की भव्य शोभायात्रा श्री बिहारी लाल दिगम्बर जैन मन्दिर मैदागिन से प्रारम्भ होकर बुलानाला नीचीबाग आसभौरो चौक ठठेरी बाजार सोराकुआं होते हुए श्री दिगम्बर जैन पंचायती शीशे वाला मन्दिर ग्वाल दास साहू लेन पंहुचेगी।
जंहा भगवान का पूजन-अर्चन एंव 108 कलशो से अभिषेक किया जायेगा।
ग्वाल दास साहू लेन स्थित मन्दिर जी में ही सायंकाल 7 बजे से भगवान महावीर का झूलनोतसव व भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
राजेश जैन उपाध्यक्ष
श्री दिगम्बर जैन समाज काशी