10 लाख लेने के बाद भी नहीं दिया अपार्टमेंट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। लाखों रूपये लेने के बाद भी अपार्टमेंट नाम नहीं किया है। पीड़ित ने छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला मारहरा गेट निवासी सत्यभान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी मनीष निवासी गली नंबर दो मंडावली फैजलपुर पूर्वी दिल्ली सहित छह आरोपियों ने अपना अपार्टमेंट दस लाख में तय किया था। रूपये लेने के बाद न तो अपार्टमेंट दिलवाया है और नही रूपये वापस दिए है।