*इस्लामियां इंटर कालेज में पढ़ने गए,तीन छात्र लापता, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,सहावर, । कस्बा में संचालित इंटर कालेज के तीन छात्र गुरुवार सुबह से लापता हैं। छात्रों का कालेज के ही अन्य छात्रों से बुधवार को झगड़ा हुआ था। शिक्षकों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। छात्रों के अभिभावकों ने अपने बच्चों के लापता होने के मामले में थाना सहावर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की तीन टीमें तलाशा करने में जुट गई हैं।
थाने में अभिभावकों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके बच्चे राजकुमार पुत्र रमेश साहू, रवि पुत्र महेश साहू और पारस पुत्र बिजेंद्र साहू निवासी बोंदर रोड नील की कोठी कस्बा के इस्लामियां इंटर कालेज में पढ़ने गए थे। वह दसवीं में पढ़ते हैं। कालेज में 29 मार्च को उनका अन्य छात्रों से झगड़ा हुआ था, जिसे शिक्षकों ने शांत करा दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह दस बजे से बच्चे घर निकले और इसके बाद घर नहीं नहीं आए। इनमें से रवि पर मोबाइल है वह भी बंद जा रहा है। उन्हें किसी अनहोनी की चिंता हो रही है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस परिजनों के साथ पुलिस बच्चों की तलाश करने में जुटी है।