माता महाकाली के स्वरूपों की आरती करते हुए जुलूस का शुभारंभ किया

*विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने माता महाकाली के स्वरूपों की आरती करते हुए जुलूस का शुभारंभ किया*
एटा,जैथरा, । कस्बा में काली का जुलूस आकर्षक झांकियों एवं बैंड बाजों के साथ निकाला गया, जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ने मां काली के स्वरूपों की आरती कर किया।

कस्बा स्थित माहौर वैश्य धर्मशाला से क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने माता महाकाली के स्वरूपों की आरती करते हुए जुलूस का शुभारंभ किया। एटा के पुरानी बस्ती से आए जय माता कालरात्रि काली मंडल के कलाकारों तलवारों से हैरतंगेज करतब दिखाए, जिसे लोग लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने जगह-जगह माता स्वरूप में सजे कालाकारों की आरती कर पुष्प वर्षा की और जमकर जयघोष लगाए। काली जुलूस के साथ महाकाल, राधाकृष्ण, हनुमान के स्वरूपों भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान जीतू राठौर, विवेक गुप्ता, अनुपम गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, काका गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks