
*विधानसभा अलीगंज के मण्डल अध्यक्षों के बूथ सत्यापन*
अलीगंज के एसएस रिसोर्ट पर बूथ सत्यापन कार्यशाला हुई। कार्यशाला में लोकपाल सिंह शाक्य, विधानसभा सत्यापन अधिकारी प्रदीप भाटी ने विधानसभा अलीगंज के मण्डल अध्यक्षों के बूथ सत्यापन कार्य को लेकर चर्चा की।
आगामी चुनावों को भाजपा बूथ सत्यापन कार्य तेजी से कर रही है। जिसमे बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलए 2, महिला प्रमुख, पन्ना प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, मतदाता प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, युवा प्रमुख, छह कार्यक्रम प्रमुख, मन की बात प्रमुख की लिस्ट प्रदेश कार्यालय से मांगी गई। बूथ सत्यापन अधिकारी से मंडल अध्यक्षों ने कहा मंडल पर अन्य मोर्चा जिलाध्यक्ष पद प्रदान कर दिए गए हैं। विधानसभा सत्यापन अधिकारी ने बताया मंडल पर किसी को भी तैनाती, पद देने का अधिकार नहीं है। यह केवल मंडल अध्यक्ष का अधिकार है। कार्यशाला में मण्डल अध्यक्ष शिवम कश्यप, विजय सिंह राठौर, शिवम दीक्षित, विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मेघ सिंह शाक्य, राजकुमार सिंह राठौर, पीयूष शाक्य, लोकेश शुक्ला, राघव मिश्रा सृष्टि शर्मा विजय कुमारी मिश्रा बल्लू प्रधान अखिलेश सिंह राठौर एवं शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे।