भाजपा ग्राउंड जीरो पर काम करने वाली पार्टी है(प्रदीप भाटी विधानसभा सत्यापन प्रभारी)

सिर्फ कागजों पर टीम न बनाई जाए भाजपा ग्राउंड जीरो पर काम करने वाली पार्टी है।*  *(प्रदीप भाटी विधानसभा सत्यापन प्रभारी)*
एटा-अलीगंज के एसपीएस रिसॉर्ट पर भाजपा मंडल अध्यक्षों की मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमें अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के संगठन के सत्यापन की जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदीप भाटी को सौंपी गई।आज इसी परिपेक्ष में प्रदीप भाटी ने अलीगंज एसपीएस रिसोर्ट पहुंच कर  भाजपा मंडल अध्यक्षो की मीटिंग ली। जिसको बूथ सत्यापन कार्यशाला का नाम दिया गया।इस कार्यशाला में प्रदीप भाटी ने भाजपा मंडल अध्यक्षो से रूबरू होते हुए,सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने,संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निर्देशित करते हुए।स्पष्ट शब्दों में बताया कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होता है, बिना कार्यकर्ता की मेहनत के कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं आ सकती।जिसका प्रमाण हैं, हमारे देश के भाजपा कार्यकर्ता।वर्तमान में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, उसका श्रेय भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता है।एटा जनपद के विषय मे प्रदीप भाटी ने बताया कि पहले यहाँ आने से अधिकारी घबड़ाता था,परन्तु परिस्थितियों ने करवट बदली और आज एटा जनपद के नाम खुशहाल जनपद के नाम से जाना जाता है।क्योंकि कार्यकर्ताओं के बल पर यहाँ विधायक,सांसद और एमएलसी भी भाजपा के हैं, यह गर्व की बात है।उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप संगठन को कागजों पर नहीं बल्कि हकीकत में बनाकर खड़ा करें, आप सभी जानते हैं, कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो ग्राउंड जीरो पर कार्य करती है।आप लोग अवैध रूप से मोर्चा का पदाधिकारी किसी न बनाये।साथ ही जिसे भी मोर्चा का पदाधिकारी बनाये अच्छी छवि बाले को ही बनाये।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता,नितेश राजपूत,शिवम कश्यप,शिवम दीक्षित,विजय सिंह राठौर,ब्रजेश सिंह,अलावा श्रष्टि शर्मा मेघसिंह शाक्य,प्रदीप गुप्ता,विजय मिश्रा, और तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।रिपोर्ट देवेंद्र शर्मा देवू।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks