मां काली की निकली शोभा यात्रा, स्वागत में उमड़े श्रद्धालु

एटा । गुरुवार को शहर में भव्य काली शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
रामनवमी के पावन पर्व पर नीलू उस्ताद काली मंडल ने भव्य शोभायात्रा निकाली।
आपको बता दें कि शहर के चोचा वनगांव में नवरात्री के पावन पर्व पर भव्य शोभा यात्रा आगरा रोड़ निधौली रोड़ से भृमण करती हुई काली माता मंदिर पर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में मां काली, शिव परिवार, मां दुर्गा व सरस्वती के स्वरूप चल रहे थे, जो सभी के आकर्षण के केंद्र रहे। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में , सनी राजपूत टिल्लू, बंटी, ललित राजपूत, जितेंद्र साहू गोपाल साहू रामसिंह (पप्पू कश्यप), राजेश, समस्त कमेटी के लोग समलित रहे। बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में नवग्रह पूजन किया जाएगा। तदुपरांत, दुर्गा कथा शुरू हो जाएगी। जगह जगह भंडारों का आयोजन हुआ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks