
एटा–थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता थाना जलेसर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जलेसर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने के मामले में थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअस–155/2022 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त को सरस्वती विद्या मंदिर के पास से समय करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- विमलेश कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम समसपुर थाना जलेसर एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उपनिरीक्षक श्री कमल सिंह
- आरक्षी मानसिंह
- आरक्षी सूरज सिंह