कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संकल्प सत्याग्रह
मोदी सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

एटा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संकल्प सत्याग्रह
मोदी सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया मोदी अडानी के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा मोदी सरकार को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा बर्खास्त करने की मांग की मोदी सरकार द्वारा अडानी को दिए जा रहे संरक्षण के कारण एसबीआई एलआईसी तथा देश का पैसे की लूट की गई है जिसके कारण आज देश की जनता भुखमरी के कगार पर है जिसका विरोध राहुल गांधी द्वारा किया गया था इसी कारण मोदी सरकार द्वारा राहुल गांधी जी को जानबूझकर बदले की भावना से लोकसभा की सदस्यता समाप्त की गई है जिसे कांगेस पार्टी किसी भी रुप में बर्दाश्त नहीं
नहीं करेगी

राज्यसभा की पूर्व सांसद श्रीमती सत्य बहन ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी है पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरकार द्वारा जिस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है यह जानबूझकर अदानी से ध्यान हटाने के लिए किया गया है तथा भाजपा सरकार की नीतियों का जो भी विरोध करता है उसको झूठे मुकदमे लगा कर जेलों में भेज दिया जाता है लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी रूप में झुकेंगे नहीं डरेंगे नहीं भाजपा सरकार का मुकाबला करेंगे चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े जिस तरह अंग्रेजों ने देश की जनता के साथ अत्याचार किया था उसी तरह मोदी सरकार कांग्रेसो के कार्यकर्ता वह जनता के साथ अत्याचार कर रही है जिसे कांगेस पार्टी किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगी और हम आज यह प्रतिज्ञा लेते हैं भाजपा सरकार सत्ता से उखाड़ फेंकेगे
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा वह समय दूर नहीं जिस तरह तानाशाह कुछ देशों में राज कर रहे हैं उसी की नकल मोदी सरकार द्वारा की जा रही है लेकिन देश की जनता मोदी सरकार के काले कारनामों और अडानी को दिए जा रहे संरक्षण को भली बात जान चुकी है जिसका जवाब आगामी चुनाव में भाजपा को जनता देने के लिए तत्पर है भाजपा द्वारा जिस तरह पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की लोकसभा की सदस्यता निरस्त की है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व मैं पूरा षड्यंत्र रचा है उसी पर अमल किया जा रहा है कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सरकार का विरोध करने के लिए तत्पर हैं इसके लिए चाय सड़कों पर उतरना पड़े जेल जाना पड़े हर तरह का विरोध करेंगे और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का दृढ़ संकल्प लेते हैं

संगठन के उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा भाजपा द्वारा देश में तानाशाही अंग्रेज रूपी सरकार स्थापित की है जिसको देश की जनता किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करती है लेकिन भाजपा सरकार के खिलाफ जिस तरह माननीय राहुल गांधी ने आवाज उठाइए और अडानी को बेनकाब किया है उसे बौखला कर भाजपा सरकार राहुल गांधी जी को झूठे केसों में तथा तरह-तरह के सीबीआई ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है
धरना प्रदर्शन में
जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी एकेस लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष चोबसिंह धनगर पूर्व जिला अध्यक्ष विन्सैट जोयल प्रदेश महासचिव माइनॉरिटी वीरी सिंह बंजारा पीसीसी सदस्य अलीगढ़
युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आदर्श मिश्रा डैनी पूर्व ब्लाक प्रमुख गीतम सिंह राजपूत एआईसीसी सदस्य तारा राजपूत
पीसीसी सदस्य मोहम्मद इरफान एडवोकेट नैना शर्मा नीलम राज रामकुमार सक्सेना इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप सुभाष शर्मा एडवोकेट पीसीसी सदस्य अरविंद कुमार सोनी विमल यादव मोनिका सम्राट योगेश राजपूत प्रधान ग्राम पंचायत पुरा भोला गुप्ता संगठन उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य शत्रुघ्न चौहान आशू यादव चंदन कांत गांधी पूर्व सभासद सुभाष सागर हर्षवर्धन बोध दिनेश मिश्रा संदीप प्रतिहार देवेंद्र राजपूत राजबहादुर शाक्य टिंकू पंडित विकास गौतम जयकुमार बृज किशोर संजीव गुप्ता संदीप बाल्मीकि रजत यादव सुरेंद्र सविता रियाज अब्बास सुल्तान अली अब्बास अमित बाबू गुप्ता सोनू पंडित आमिर खान मुन्नालाल पाथरे रजनीश पाराशर जितेंद्र कुमार गौरव पाराशर गोविंद पाराशर हीरा पाराशर पीयूष पाराशर प्रियांशु पाराशर
आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks