राम महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन

एटा, ।विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा आज दिनांक प्रखंड जिरसमीे शीतलपुर मे राम महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान रहे उन्होने श्री राम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शो को अपनाकर ही समाज में समरसता लाई जा सकती है भगवान श्रीराम ने सभी को साथ लेकर चलने का संदेश दिया था समाज के सभी वर्ग जब एक साथ रहते हैं तो समरसता आती है इससे हिंदू समाज और देश दोनों ही मजबूत होते हैं।
इस मौके पर श्री चौहान ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर हिंदुओं को चलना चाहिए जिससे हिंदू धर्म मजबूत होता है और उसके साथ में देश भी मजबूत होता है । कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के जिला सह संयोजक अनुभव गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश राठौर, जिला समरसता प्रमुख,नितिन कुशवाहा,चंद किशोर ,पंडित, संजीव कुमार, नागेन्द्र, हेमंत बघेल,राम जी,आनंद कुमार, संजू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks