रुपये लेन-देन का दरोगा का ऑडियो हुआ वायरल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । रुपये के लेन-देन और वापस न करने के मामले में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी मामला संज्ञान में न होने की बात कह रहे हैं। ऑडियो कब का और किसका है। यह पुष्टि नहीं हो सकी है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रही है। ऑडियो में दरोगा किसी से बात कर रहा है। क्रॉस केस के मामले में आपस में बात हो रही है। दूसरा ऑडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के रुपये का क्या हुआ यह बात हो रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। ऑडियो कोतवाली देहात के एक दरोगा का बताया जा रहा है।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि ऑडियो नहीं मिली है और न कोई शिकायत मिली है। शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।