चार भाइयों पर गैंगरेप का आरोप, पिता ने ताना तमंचा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज, । पीड़िता ने चार भाइयों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। खेत पर डरा धमकाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है साथ ही आरोप है कि पिता ने तमंचा तान दिया था। पीड़ित ने सीएम से शिकायत की। मामले में पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
थाना जसरथपुर के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 मार्च को खेत पर गई थी। आरोप है कि दिव्यांशु ने कॉल कर बुलाया था। पहले से उर्वेश उर्फ उसुआ, गुल्ला सिंह, पप्पन, पिता खेतपाल भी मौजूद रहे। आरोप है कि तमंचा दिखाकर चार भाइयों ने गैंगरेप किया। पिता तमंचा लेकर रखवाली कर रहा था। मामले की शिकायत सीएम से की गई। शिकायत के पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जसरथपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
घर में सोते समय महिला को पकड़ा, दुष्कर्म का प्रयास
अलीगंज। घर में सोते समय महिला को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। कनपटी पर तमंचा रखने से पीड़िता घबरा गई। पीड़िता ने तीन नामजद सहित छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 23 मार्च की रात को घर पर सो रही थी। आरोप है कि आरोपी अंबल, गौरव, विनोद उर्फ पप्पू निवासी नगला बहादुर जसरथपुर घर में घुस आए। घर में घुसकर छेड़खानी की। तमंचा तानकर दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।