जिपं सदस्य राजेश यादव के घर हुई थी पंचायत, दिए थे चेक, नकद

जिपं सदस्य राजेश यादव के घर हुई थी पंचायत, दिए थे चेक, नकद
तलाक कराने को जिपं सदस्य ने 20 लाख हड़पे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । पीड़ित ने तलाक कराने और फैसला कराने के नाम पर बीस लाख रूपये हड़पने का आरोप जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव पर लगाया है। पैसे लेने के बाद भी तलाक नहीं हुई। आरोप है कि जब पैसा मांगा तो बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली नगर में सात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोतवाली नगर के शिकोहाबाद रोड स्थित राधाबिहार निवासी श्याम सिंह ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मेरे बेटे हरप्रीत की शादी हो गई थी।

इसके बाद भी जनवरी में दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी ने अपने परिजनों को यह जानकारी दी कि पति ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी करने के बाद आपस में समझौते की बात दोनों परिवारों में चलने लगी। आरोप है कि 25 जनवरी को जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव निवासी अवंतीबाईनगर कोतवाली नगर के घर पर पंचायत हुई। फैसला हुआ कि हरप्रीत पहली पत्नी को 20 लाख रूपये देंगे और तलाक होने तक रूपये राजेश यादव के पास जमा रहेंगे। पीड़ित ने पांच लाख नकद और तीन चेक दिए। फैसलानामा भी लिखकर दिया गया। पीड़ित ने तलाक कराने को लेकर कई बार कहा। वह बात को टालता रहा। इसी दौरान पांच लाख चेक सदस्य ने भुगतान भी कैश करा लिया है। आरोप है कि 19 मार्च को राजेश यादव के घर गए तो वहां पर पहले से बैठे सतेन्द्र सिंह, देवेन्द्र, राजेश यादव के पुत्र विक्रम, सचिन तथा भतीजा विपिन मिले। पीड़ित ने तलाक ना होने की बात कही तो वे गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित ने नगद दिया हुआ पैसा और चेक मांगे तो देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं पैसे मांगने के नाम पर बंदूक तक तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। तलाक नहीं कराने की बात कहीं है। आरोपी है आरोपियों ने रूपया हड़प लिया है। इस बारे में उनसे कई बार मांग की लेकिन हर बार धमकी के अलावा कुछ नहीं मिला। इस बारे में पुलिस को भी अवगत कराया। अब रिपोर्ट दर्ज करा दी है। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द न्याय मिले। आरोपी पैसे वापस करे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks