एटा न्यूज़ :-
जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के बच्चों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने का उठाया बीड़ा

कॉलेज के छात्र / छात्राओं ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान ॥
जनपद एटा में आज जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज के बच्चों ने मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए जागरुक अभियान चलाया॥
कड़ी धूप में आज हाथी गेट चौराहे पर जाकर जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज के छात्र / छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम के बारे मैं बताया और नियमों का पालन करने के लिए कहा ॥
कॉलेज के छात्रों को कहना है सड़क पर सुरक्षा में लापरवाही से आये दिन एक्सीडेंट होते रहते है जिसकी वजह से काफ़ी लोग अपनी जान गवाह देते है ॥
आये दिन एक्सीडेंट होने की वजह से आज कॉलेज के छात्रों ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जिस से लोग जागरुक हो॥
अभियान चलाने की वजह से काफ़ी लोगों ने सड़क सुरक्षा का ध्यान रखा और ज़िम्मेदारी से वाहन चलाने की बात की ॥
कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लोगों से अपील की है कि वह दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलें और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाएं ॥
खबर कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत हाथी गेट चौराहे की ॥