राष्ट्रीय लोधी महासभा ने मनाया वीरांगना का बलिदान दिवस

राष्ट्रीय लोधी महासभा ने मनाया वीरांगना का बलिदान दिवस।
–वीरांगना हमारी पूज्यनीय:-देवेन्द्र लोधी
एटा,
जनपद एटा में राष्ट्रीय लोधी महासभा के नेतृत्व में वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय लोधी महासभा के पदाधिकारियों ने जनपद में लगभग 25 स्थानों पर वीरांगना का चित्र रखकर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर के बलिदान दिवस मनाया और उनके इतिहास पर चर्चा की गई। एटा के अवंती बाई वन चेतना केंद्र में देवेंद्र लोधी के नेतृत्व में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी टीम के साथ उनका बलिदान दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर देवेंद्र लोधी ने कहा कि वीरांगना हमारी पूजनीय हैं और हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए, उनकी तलवार को देखकर हम लोग समाज में न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए उठ खड़े होते हैं, वह हमारी प्रेरणा स्रोत हैं।इस अवसर पर जनपद में एटानगर में, जिला पंचायत स्थित जिला कार्यालय पर,वीरांगना अवंतीबाई लोधी वन चेतना केंद्र में, जगन्नाथपुरी मैं मनोहर सिंह के नेतृत्व में,सकीट में सचिन राजपूत प्रधान के नेतृत्व में, जलेसर में डॉ0गोकुल सिंह व भगवती प्रसाद राजपूत के नेतृत्व में,अवागढ़ में राजपाल सिंह के नेतृत्व में,दलशाहपुर गढ़िया नरेश लोधी के नेतृत्व में, निधौली कला नगर,योगेन्द्र सिंह लोधी व निधौली कलां ब्लॉक योगेन्द्र सिंह योगी के नेतृत्व में,मारहरा में कृष्णकांत राजपूत,नीरज राजपूत के नेतृत्व में,मिरहची में जयपाल सिंह,दिलीप कुमार के नेतृत्व में,सीतलपुर में आराम सिंह, धुमरी विपिन राजपूत,जैथरा में आलोक राजपूत,अलीगंजअनुभव राजपूत, विकास राजपूत एवं आदि स्थानों पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट, महामंत्री मनोहर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष विकास मित्र,अवनीश कुमार, चंद्र प्रताप आर्य, विनोद कुमार राजपूत,उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद ,डॉक्टर गोकुल सिंह वर्मा, देवेंद्र पाल सिंह एडवोकेट ,चंचल लोधी ,रनवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, हरेंद्र राजपूत ,राकेश कुमार, मलखान सिंह और नरेश कुमार, सुरेश चंद्र राजपूतजिला सह कोषाध्यक्ष, आलोक राजपूत, योगेंद्र कुमार, निर्दोष कुमार, योगेंद्र सिंह लोधी, योगेन्द्र योगी, अनुभव राजपूत, विशाल राजपूत, विनीत राजपूत ,अमर राजपूत, सोनू राजपूत, महेश वर्मा आड़ती, प्रदीप कुमार, गिरीश चंद्र गला आडती, बी पी सिंह एडवो0,जयपाल सिंह ,आराम सिंह, दिलीप कुमार, जयप्रकाश राजपूत आदि के नेतृत्व में जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks