-कासगंज में महिला की मौत पर आक्रोश-
परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
एफआईआर दर्ज करने से कतरा रही कासगंज पुलिस -मृतक परिजन

पोस्टमार्टम पर मृतक परिजनों सहित बड़ रही ग्रामीणों की भीड़
कासगंज । संत सरकार में पुलिस किस कदर नींद में खर्राटे मार रही हैं यह तो कासगंज में हुई महिला की मौत के बाद पुलिस की लचरता स्वयं बयाँ कर रही हैं । पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ के आक्रोश और पीड़ा के अनुसार अतरिक्त दहेज की माँग को लेकर हत्या कर दी गयी, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज करने से न जाने क्यों कतरा रही हैं, कारण भले जो हों लेकिन दबी जुबान लोग पुलिस लचरता एवं मिलीभगत आदि अनेकों शब्दों का उल्लेख करने से नहीं चूक रहे ।