कर्मचारियों को भड़काने और जिले की बिजली व्यवस्था ठप करने का काम कर रहे हैं जे. ई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । बिजली आंदोलन के संयोजक जेई शौरभ त्रिपाठी को पुलिस ने घर उठा लिया। जानकारी पर बिजली कर्मचारियों की भीड़ कोतवाली पर पहुंच गई।
शुक्रवार की शाम को धरना समाप्त होने के बाद सौरभ त्रिपाठी अपने घर चले गए। इसी समय कुछ लोग घर पहुंचे और उनको घर से उठा लिया। आसपास के लोगों ने पूछा तो बताया कि हम लोग पुलिस से हैं। इनको पूछताछ के लिए जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की भीड़ कोतवाली नगर पर पहुंच गई, लेकिन कोई भी यह कहने को तैयार नहीं था सौरभ त्रिपाठी पुलिस के पास है। एसपी धनंजय कुशवाह ने बताया बिजली विभाग के एसई की ओर से एक शिकायती पत्र मिला है इसमें आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की हड़ताल में कर्मचारियों को भड़काने और जिले की व्यवस्था ठप करने की सहयोग कर रहे हैं, जो सूचना मिली है उसके हिसाब से पूछताछ की जा रही है। नहीं छोड़े तो करेंगे जेल भरो आंदोलन
सौरभ त्रिपाठी को लेकर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें समय रहते नहीं छोड़ा गया तो सभी कर्मचारी जेल भरो आंदोलन करेंगे। जब पूरा धरना शान्ति प्रिय तरीके चल रहा है तो जानबूझकर हम कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि संयोजक को छोड़ दिया जाए। कोतवाली नगर पुलिस ने उन्हें जानकारी दी हैं कि उनकी लोकेशन जलेसर में आ रही है।