
एटा ! आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा जनपद की तहसील अलीगंज के कस्बा अलीगंज में सराय बस अड्डा निकट मुहल्ला मेवाती के पास झौलाछाप बंगाली डाक्टर तिलक सिहं के अपंजीक्रत क्लीनिक को सील किया गया ! ञातव्य हो कि मुहल्ला गुलाम हुसैन निवासी हरीशंकर कश्यप के ढाई माह के पुत्र को पैर में निकली फुंसी का गलत आप्रेशन झौलाछाप द्वारा करने बाद नस कटने के कारण अधिक खून बहने के चलते उसकी म्रत्यू हो गयी ! म्रतक के पिता हरीशंकर कश्यप ने घटना की तहरीर झौलाछाप के विरूद्द कोतवाली अलीगंज में देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है ! पुलिस ने म्रतक बच्चे का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेजा था जिसमें म्रत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित रखते हुऐ आगरा प्रयोगशाला में भेजा गया है ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना का उनके द्वारा स्वत: संञान लेकर अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गऐ थे ! डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा म्रतक के माता पिता के बयान भी दर्ज किऐ गऐ हैं ! आज झौलाछाप क्लीनिकों पर की गयी छापामार कार्यवाही के चलते एटा शहर के पीपल अड्डा स्थिति गली नगर सैन में फर्जी गायनोलॉजिस्ट मीना राजपूत पत्नी अनार सिहं के प्रसूति ग्रह पर भी छापामार कार्यवाही करते हुऐ नोटिस तामील कराया गया है !