कोल्ड स्टोरेज पर हादसे40 मज़दूर दबे

“बदायूं जिले में बड़ा हादसा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदायूं जिले के सीमा पर चन्दौसी में स्थित मवई गांव में एक कोल्ड स्टोर की इमारत ढह गई है।
जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कोल्ड स्टोर के अंदर करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे, वहां करीब गेहूं की पचास हजार बोरियां भी मौजूद थीं। अचानक हुए हादसे से अफरा तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है, अब तक 2 मजदूरों को जीवित निकाला जा चुका है, अमोनिया गैसे के रिसाव के कारण बचाव कार्य में परेशानी भी आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ए आर कोल्ड स्टोरेज पर हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय भी वहां पहुंच गए जोकि राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। जेसीबी के जरिए मलबा हटाया जा रहा है ताकि मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks