टूटने की कगार पर एक खड़े परिवारों को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया

एटा,
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन संचालित परिवार परामर्श केंद्र द्वारा आज दिनांक 16/3/2023 आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर एक खड़े परिवारों को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।

वादी लवली पुत्री श्यामवीर निवासी काशीराम कॉलोनी जनपद एटा
प्रतिवादी शिवम पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम नगला मंम्मा थाना बागवाला जिला एटा आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी।दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर डॉ निरुपमा, बृजबाला वशिष्ठ, दुष्यंत यादव पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश , म0का0 गौरी,म0का0 पूजा मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks