जिपं अध्यक्ष, पूर्व विधायक की पत्नी की संपत्ति कुर्क, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज, । बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव तथा पूर्व विधायक की पत्नी राममूर्ति की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है।
एसओ कृष्ण कांत लोधी के बताया कि बुधवार को डीएम के आदेशनुसार गैंग लीडर रामेश्वर सिंह, जुगेंद्र सिंह निवासी ग्राम अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा हाल पता मोहल्ला प्रेम नगर कोतवाली नगर एटा की पत्नियों के नाम गांव सरौंठ में स्थित अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। पूर्व विधायक की पत्नी राममूर्ति, जुगेंद्र यादव की पत्नी रेखा यादव के नाम संपत्ति दर्ज थी जिसे कुर्क किया गया है। इस दौरान मुनादी करा कर कुर्क करने की कार्यवाही की गई और कुर्क की गई जमीन पर बोर्ड भी लगवाएं गए है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, लेखपाल रामकिशन, लेखपाल देशबंधु, एसओ जसरथपुर कृष्ण कान्त लोधी फोर्स के साथ मौजूद रहे।