हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति का कार्यालय का” हुआ उद्घाटन

देवघर झारखंड न्यूज़:-
देवघर: हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति का
कार्यालय का उद्घाटन शिवराम झा चौक के पास शुभांगिनी आश्रम मे अध्यक्ष कन्हैया झा के नेतृत्व में हुआ। कार्यालय का उद्घाटन अध्यक्ष कन्हैया झा
के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर कार्यालय का जय घोष किया गया मौके पर अध्यक्ष कन्हैया झा ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष आयोजन ऐसा आयोजन है हम सभी सनातन धर्म के अनुसार ही हर पर्व त्योहार मनाते जो वर्ष क्यो नही अंग्रेजी नव क्यो मनाए और हम सभी
को एकजुट होकर कार्य करना है न जात न पात केवल हिदुत्व की बात पर जोर देना चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाज कल्याण के लिए कार्य करें।हिदू समाज अपने बच्चों को बताए कि हमारे नव वर्ष यही चैत मास के प्रतिपदा को है और हमारे
हीरो कौन हैं। हमें शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडे जैसे देशभक्तों के बलिदानों से आजादी मिली है। संगठन का उद्देश्य यही है हिदू अपने देश धर्म समाज कल्याण के लिए के लिए जागृत हों।
साथ ही साथ हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की पूरी कमीटी की बैठक हुई
हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के बैनर तले शुभागिंनी आश्रम मे समाज के प्रतिनिधियों एवंम कमिटी के पदाधिकारी की हुई बैठक में हिन्दू नव वर्ष महोत्सव मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर अंतिम रूप दिया गया। नवसंवत पर देवघर का सबसे बड़ा कार्यक्रम देवघर में आयोजित करने का निर्णय किया गया। इसमें सर्वसमाज के भागीदारी रहेगी। 22 मार्च को निकाली जाने वाली धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। शहरभर में जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी और स्वागत के लिए हर तरफ पलक फावड़े बिछाए जाएंगे।
बैठक में अध्यक्ष कन्हैया झा ने कार्यक्रम की रचना व भारतीय नववर्ष को ऐतिहासिक रूप में बनाने के लिए आह्वान किया। जिसमें पूरे शहर को 50000 केसरिया पताकाएं, लगाई जाएगी और जगह-जगह बैनर लगाए जाएगे। इस के लिए अलग.अलग टोलियों को घर.घर जाकर संपर्क करने तथा सर्व समाजों की झांकियां उनके आराध्य देव व महापुरुषों पर आधारित रहेगी।
ऐसे होगा उत्सवी आयोजन कार्यकारी अध्यक्ष मनोज मिश्रा और महामंत्री सूरज झा ने बताया कि कार्यक्रम में शोभायात्रा के के स्टेडियम से प्रारंभ होगी, जिसमें मुख्य आकर्षण ग्लाइडऱ से पूरे मार्ग मे पुष्प वर्षा की जाएगी।पूरे शहर में सभी चौराहों पर शंख वादन, ढोल, ताशा,पथक के साथ घोड़ों पर बालक बालिकाओं द्वारा महापुरुषों की झांकी, घोड़ा बग्गी मोबाइल डीजे, केसरिया पताकाएं लिए नागरिक,बंगाली संकीर्तन की टोली, आतिशबाजी कलाकारों के द्वारा विभिन्न झांकियों का पूरे नगर में प्रदर्शन किया जाएगा
बैठक मे मुख्य रूप से
महामंत्री सूरज झा विजया सिंह मनोज मिश्रा महेश राय रीता चौरसिया विनीता पासवान पवन कुमार अमृत मिश्रा सोनाधारी झा रितेश केसरी विजय प्रताप सनातन संजीव झा प्रभाकर शांडिल्य दीपक झा बाबू सोनाश्रृगांरी आदि मौजूद थे