
अलीगढ़,ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण सभा अलीगढ़ का होली मिलन समारोह आज आई टी आई रोड अलीगढ़ स्थित समाधी महाराज मंदिर पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर समाज के स्वजनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी तथा होली के गीतों का आनंद भी लिया। सभा के पदाधिकारियों ने नयी कार्यकारिणी के चुनाव से संबंधित भी विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर समाज की मातृशक्ति की भी सहभागिता रही।