खेत से घर लौट रहे किसान को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल
थाना मलावन के गांव सैंथरी का है मामला
किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया

एटा,। खेत पर काम करने के बाद घर लौट रहे किसान को सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने रौंद दिया। टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई।
थाना मलावन के गांव सैंथरी निवासी जसरथ सिंह (50) पुत्र नाथूराम शनिवार दोपहर को खेत पर काम कर रहे थे। काम करके वापस घर लौट रहे थे। गांव के पास ही सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने रौंद दिया। टक्कर लगने से किसान गंभीर घायल हो गए। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य सड़क हादसों में रेखा देवी, बेटा प्रिंस पुत्र बृजेश, कृष्णा देवी निवासी भलाईपुर थाना बागवाला घायल हो गए