पीएम आवास योजना के नाम पर महिला से ठगी,

पीएम आवास योजना के नाम पर महिला से ठगी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

सिढ़पुरा, । प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

सिढ़पुरा थाना में दी तहरीर में आशा देवी पत्नी सुधीर सिंह निवासी बिलोटी ने बताया कि उन्हें एक नम्बर से कॉल आई और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई। इसके लिए उससे 11 हजार रुपये मांगे गए। इसके बाद ढाई हजार रुपये मांगे गए। उसने ढाई हजार रुपये संबंधित खाते में डाल दिए। इसके बाद संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो नंबर पर संपर्क नहीं हुआ। वहीं राजबेटी निवासी विलोटी के खाते में आवास योजना की पहली किस्त आ गई है। जबकि इसी नंबर से इस महिला से दूसरी ़िकस्त के नाम पर रुपयों की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने बताया कि संबंधित नम्बर सर्विलांस पर लगवाया है और जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks