
सीसीटीवी कैमरे में होगी मुलाकात साथ ही मिलने आने वाले लोगों की मोनीटरिंग भी की जाएगी
एटा, । सीसीटीवी कैमरे में घरवालों की मुलाकात होगी साथ ही मिलने आने वाले लोगों की मोनीटरिंग भी की जाएगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव के जेल पहुंचने के बाद पहले से ओर ज्यादा सख्ती कर दी गई है। हालांकि शुक्रवार को कोई भी मिलने नहीं आया है।
बता दें कि लूट, छेड़खानी, पिटाई के मामले में सपा नेता जुगेन्द्र सिंह यादव को गुरूवार को जेल भेजा गया था। नगर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हे जेल भेजा था। इन्हें बैरक में रखा गया है। इनके पहुंचने के बाद सख्ती ओर बढ़ा दी गई है। जिला जेल में इनसे मिलने आने वाले प्रत्येक मुलाकाती की मॉनिटरिंग की जाएगी। सामान्य बंदियों के तरह ही इनकी भी मुलाकात कराई जाएगी। हालांकि पहले दिन कोई भी इनसे नहीं मिलने पहुंचा है।