
प्रस्ताव बिना बीमा वाले वाहनों को न मिले पेट्रोल
नई दिल्ली, । आपने अगर अपने वाहन का बीमा नहीं करवाया है तो संभव है उसे चलाने के लिए आपको पेट्रोल-डीजल न मिले। यह स्थिति उस दिन उत्पन्न होगी जिस दिन बीमा करने वाली कंपनियों का प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा।
बीमा उद्योग ने हाल ही में भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण या इरडा की ओर से आयोजित ‘बीमा मंथन’ कार्यक्रम में ऐसा सुझाव दिया है। मौजूदा नियमों के अनुसार थर्ड पार्टी वाहन बीमा कराना अनिवार्य है। बीमा उद्योग का आंकड़ा बताता है कि देश में 54 फीसदी वाहन बिना बीमा के हैं। इसमें ज्यादातर व्यावसायिक वाहन जैसे ट्रैक्टर और तिपहिया हैं। दोपहिया वाहनों में भी ऐसा रुझान दिखाई दे रहा है। बीमा उद्योग के प्रस्ताव में कहा गया कि बिना बीमा कराने वाले वाहनों को ऑयल पंपों पर तेल भरने की अनुमति नहीं दी जाए।