प्रदीप कुमार गुप्ता
बरेली। थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक होली महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रातः काल में होलिका दहन के पश्चात लाला रामस्वरूप गुप्ता के मंदिर से निवर्तमान चेयरमैन राकेश कुमार उर्फ आर के कश्यप, उस्मान सिद्दीकी ने राम बारात को झंडी दिखाकर रवाना किया। जगह -जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राम बारात में पुष्प वर्षा की नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए होली चौक पर समापन हो गया।इस मौके पर निवर्तमान चेयरमैन राकेश कुमार उर्फ आर के कश्यप, निवर्तमान सभासद पप्पू कश्यप, उमाकांत कश्यप,पूरन लाल कश्यप, संजीव कश्यप,राज कश्यप,अरूण शुक्ला, भीमसेन कश्यप,किशन लाल कश्यप, लेखराज कश्यप उर्फ़ पण्डित जी, चौकी प्रभारी संदीप बालियान कान्स्टेबल सुधीर कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहा।
