सपा के बाहूबलि जुगेन्द्र सिंह यादव हुऐ मथुरा से गिरफ्तार

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिहं ने आज पुलिस लाईन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सपा के बाहूबलि एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल सिहं यादव के अति निकटकम रिश्तेदार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिहं यादव के विभिन्न मुकदमों में वांछित रहने तथा 25000/- रूपऐ का इनाम घौषित होने के बाद फरारी काट रहने के चलते एसओजी टीम सहित कोतवाली नगर व जैथरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किऐ जाने की पुष्टि की ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया व कि फरारी काट रहे जुगेन्द्र सिहं यादव पर मुअसं0 28/2017 धारा 171एच, 188 भादवि0 थाना बागबाला (मा0 न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू वारंट जारी) के साथ ही मुअसं0 294/2021 धारा 395, 307, 354ख, 323, 506 भादवि थाना ( 25000 रुपये का इनाम घोषित) एवं मुअसं0 300/2022 धारा 409, 420, 420 बी भादवि0 थाना अलीगंज (हिस्ट्रीसीट गायब कराने के सम्बन्ध मे पंजीकृत) सहित तमाम अपराध पंजीक्रत हुऐ है जिनमें उनको गिरफ्तार करने के लिऐ पुलिस की सुरागरशी जारी थी ! उक्त के मद्देनजर थाना अलीगंज पर पंजीेकृत मुअसं0 294/2021 धारा 395, 307, 354ख, 323, 506 भादवि में वांछित अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव पुत्र लालाराम निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा हाल निवासी मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर आज गुरूवार को समय जैत कट थाना जैत मथुरा से गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !
मुख्यबिंदु-
- अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव का एक सक्रिय एवं सुसंगठित गिरोह है। जिसकी थाना जसरथपुर में हिस्ट्रीशीट संख्या- 68ए/1998 दिनांक 21.05.1998 में खुली है।
- अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव अपने गैंग लीडर रामेश्वर सिंह के साथ मिलकर भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करते हैं।
- अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव द्वारा लोगों को डरा धमका कर उनकी जमीन पर कब्जा किया जाता है।
- अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव के कृत्यों से जनता में भय तथा आतंक का माहौल व्याप्त है।
- अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव के विरुद्ध वर्ष 1983 से हत्या, हत्या के प्रयत्न, चोरी, लूट, गुण्डा एक्ट, डकैती, घर में घुसकर मारपीट सहित गंभीर धाराओं में कुल 86 अभियोग पंजीकृत हैं।
- गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चिन्हित भूमाफिया है।
- अभियुक्त के विरुद्ध दिनाँक 28.02.23 को थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअस0- 294/2021 धारा 395, 307, 354ख, 323, 506 भादवि0 में 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।