25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव को किया गया गिरफ्तार

एटा – जनपदीय पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, संयुक्त कार्यवाही में हत्या के प्रयत्न तथा डकैती के मामले में वांछित 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव को किया गया गिरफ्तार।

  1. मुअसं0 28/2017 धारा 171एच, 188 भादवि0 थाना बागबाला (मा0 न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू वारंट जारी)
  2. मुअसं0 294/2021 धारा 395, 307, 354ख, 323, 506 भादवि थाना ( 25000 रुपये का इनाम घोषित)
  3. मुअसं0 300/2022 धारा 409, 420, 420 बी भादवि0 थाना अलीगंज (हिस्ट्रीसीट गायब कराने के सम्बन्ध मे पंजीकृत)

गिरफ्तारी का विवरण– थाना अलीगंज एटा पर पंजीेकृत मुअसं0 294/2021 धारा 395, 307, 354ख, 323, 506 भादवि में वांछित अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव पुत्र लालाराम निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा हाल निवासी मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा को आज दिनांक 09.03.2023 को समय करीब 10.15 बजे जैत कट थाना जैत मथुरा से गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यबिंदु-

  1. अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव का एक सक्रिय एवं सुसंगठित गिरोह है। जिसकी थाना जसरथपुर में हिस्ट्रीशीट संख्या- 68ए/1998 दिनांक 21.05.1998 में खुली है।
  2. अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव अपने गैंग लीडर रामेश्वर सिंह के साथ मिलकर भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करते हैं।
  3. अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव द्वारा लोगों को डरा धमका कर उनकी जमीन पर कब्जा किया जाता है।
  4. अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव के कृत्यों से जनता में भय तथा आतंक का माहौल व्याप्त है।
  5. अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव के विरुद्ध वर्ष 1983 से हत्या, हत्या के प्रयत्न, चोरी, लूट, गुण्डा एक्ट, डकैती, घर में घुसकर मारपीट सहित गंभीर धाराओं में कुल 86 अभियोग पंजीकृत हैं।
  6. गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चिन्हित भूमाफिया है।
  7. अभियुक्त के विरुद्ध दिनाँक 28.02.23 को थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअस0- 294/2021 धारा 395, 307, 354ख, 323, 506 भादवि0 में 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. जनपदीय क्राइम ब्रांच टीम
  2. थाना कोतवाली नगर टीम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks