राधा-कृष्ण रासलीला ने मचाया धमाल ,
अल्लीपुर बरवारा के लोगों के साथ एक-दूजे को फूल, रंग और गुलाल लगाकर खेली होली :

कासगंज। अनुभूति सेवा समिति के प्रेरणास्रोत अंशुमान यादव व संरक्षक किरण यादव आज अपने पैतृक गाँव अल्लीपुर बरवारा में लोगों के साथ एक दूजे को रंग और गुलाल लगा कर होली खेलने के बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने फूलो की होली खेल भगवान राधा-कृष्ण की रासलीला का मंचन किया ।रासलीला देखने और उनके साथ फूलो की होली खेलने पूरा गाँव स्व. उर्मिला यादव स्मृति हॉल में उमड़ पड़ा।
मंचन के दौरान वृंदावन के कलाकारो संग एक कुंतल फूलो से श्री कृष्ण और राधारानी के साथ जम कर होली खेली गई।फूलो की होली खेलने के लिए गाँव के लोगों ने भी राधा-कृष्ण पर फूलो की बारिश करते हुए होली खेली ।मंचन के दौरान राधा-कृष्ण के जयकारो से गुंजायमान हो गया ।
रासलीला के अंत में अंशुमान यादव व किरण यादव ने परिवार के सदस्यों तथा गाँव के लोगों के साथ श्री राधा-कृष्ण की आरती के साथ पूजन किया गया ।।