
,सिंदरी में साईं मंदिर का15 वा स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया ।
सिंदरी (धनबाद):-7मार्च दिन मंगलवार को साईं संस्थान परिषद सिंदरी में साईं मंदिर का 15 वाँ स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । साईं स्थापना दिवस पर कार्यक्रम प्रातः 5:15 बजे काकड़ आरती ,प्रातः 7:00 बजे मंगल आरती, बाबा का सहस्त्रनाम जाप आरती ,12:00 बजे दिन संध्या 5:00 बजे बाबा का पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी नगर से होते हुए शहरपुरा बाजार होते हुए नगर भर में धुमाया गया।झारखण्ड सरकार सचेतक पुर्व मंत्री टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो साईं मंदिर का 15 वाँ स्थापना दिवस पर पहुँचेऔर पूजा अर्चना किये । पालकी यात्रा में टेक्निकल हेड बबन सिंह ,रिटायर्ड डी एस पी हरि लाल यादव ,संस्थान के संरक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह ,
उमाशंकर सिंह, डीके सिंह ,अशोक सिंह ,सतीश सिंह ,राजू पाण्डे विशाल सिंह अविनाश सिंह अरुण सिंह रेणु सिंह ,हेमा शर्मा ,रानी सिंह,मंजू, नीलम ,आभा सिंह,उषा सिंह, सैंकड़ो भक्त यात्र में शामिल हए