तीन दिनों तक होगी बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी;

तीन दिनों तक होगी बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी; जान लीजिए सबसे ताजा मौसम अलर्ट उत्तर भारत समेत ज्यादातर देश के हिस्सों में गर्मी का सितम जारी है। मार्च में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ रही है।हालांकि, मौसम विभाग ने राहत देते हुए बताया है कि होली से पहले मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। 5 मार्च से 7 मार्च तक तीन दिनों के दौरान मध्य और पश्चिमी भारत के हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान आने वाला है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य भारत में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़, ओडिशा में 39-40 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा। यह औसत तापमान से पांच से छह डिग्री ज्यादा है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 27-30 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जोकि दो से चार डिग्री औसत से अधिक तापमान है। इसके अलावा, तटीय कर्नाटक के इलाकों में हीटवेव की स्थिति बरकरार रही। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश व बर्फबारी हुई। पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश आदि में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम में बदलाव आने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 5 से 7 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 5, 8 और 9 मार्च को बारिश व बर्फबारी होगी। इसके अलावा, मध्य भारत, पश्चिमी भारत में अगले चार दिनों तक मध्यम बारिश व आंधी तूफान की स्थिति बनने वाली है। पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा इलाकों में छह और सात मार्च को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग ने आगे बताया कि अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच दिनों तक बारिश होने वाली है। इसके अलावा, झारखंड, ओडिशा में सात से नौ मार्च के बीच बारिश होगी। तमिलनाडु में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। वहीं, पांच मार्च को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है। तटीय कर्नाटक के इलाकों में पांच मार्च को हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

कितना रहेगा तामपान?
दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक कोई बदलाव नहीं आएगा और फिर दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होगी। वहीं, मध्य भारत की बात करें तो अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की अगले तीन दिनों तक गिरावट होगी। बाकी के राज्यों में पांच दिनों तक ज्यादा बदलाव आने की संभावना नहीं है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks