सपा नेता जुगेंद्र सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित,

सपा नेता जुगेंद्र सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा के कद्दावर नेता जुगेंद्र सिंह यादव पर इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी एटा की ओर से जारी किए गए आदेश में 25 हजार रुपये का इनाम तय किया गया है। वह दो वर्ष से वह फरार चल रहे है। पुलिस ने कई बाद दबिश भी दी है। घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया जा चुका है।

एसएसपी उदय शंकर सिंह ओर से जारी किए गए आदेश में कहा कि थाना अलीगंज में दर्ज एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मारपीट करने, पैसे लूटने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। यह वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस की ओर से लगातार दबिशें देने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। कई बार पुलिस ने इनके घर पर पहुंचकर नोटिस भी चस्पा किए थे। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव सहित परिवार के अन्य लोगों को भी नामजद किया गया था।

एसएसपी उदयशंकर सिंह ने जुगेंद्र सिंह यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

यह था मामला

एटा। थाना अलीगंज में एक महिला ने 02 जून 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि वह डायबिटीज की दवा लेने के लिए जा रही थी। वह अकबरपुर कोर्ट के पास पहुंची थी कि दो गाडियां खडी थी। इनके नंबर प्लेट ढके हुए थे। अपरहण करने के लिए मेरे पुत्र को गाड़ी में डालने के लिए खींच लिया। जब हमने विरोध किया तो जान से मारने के लिए फायर कर दिया। पर्स में रखे सात हजार रुपये भी लूट लिए। महिला का आरोप है कि मेरे कपड़े भी फाड दिए। आरोप था कि इससे पहले हमने इनके अन्य कई मामलों की शिकायत की थी। उस मामले का भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

यह लोग थे नामजद

एटा। अलीगंज थाना में दर्ज मुकदमें में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव इनके पुत्र विक्रांत यादव, विनोद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव इनके पुत्र पुष्पेंद्र यादव तथा पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र प्रमोद यादव को नामजद किया गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks